फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि

फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि

(पंजाब) फिरोजपुर 28 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्रीमती संध्या शाह जिनका चयन रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू द्वारा 2016 में सहायक लोको पायलट के पद पर हुआ था। जिनकी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग है। ट्रेनिंग के बाद सहायक लोको पायलट के पद पर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के लुधियाना मुख्यालय में नियुक्त हुई ।आज दिनांक 28.06.2025 को श्रीमती संध्या शाह ने लोको पायलट गुड्स के पद पर पदोन्नति के लिए स्वत्रंत रूप से मालगाड़ी का संचालन किया। रेलवे भर्ती बोर्ड से सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित होकर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल में लोको पायलट गुड्स के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाली यह प्रथम महिला रेल कर्मचारी है एवं मण्डल की दूसरी महिला लोको पायलट है। इनके अलावा आज ड्यूटी के दौरान उनके साथ अन्य महिला सहायक लोको पायलट आरती एवं मुख्य लोको निरीक्षक श्री हरमिंदर सिंह साथ थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ तन, सुंदर मन और जाग्रत आत्मा योग की यही उत्तम परिभाषा है :- योगाचार्य स्वामी विज्ञानानंद जी

Sun Jun 29 , 2025
फिरोज़पुर 28 जून 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=“दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान” के द्वारा *11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर कौंसिल पार् में अपने स्वास्थ्य जाग्रति कार्यक्रम “आरोग्य के अंतर्गत *दो दिवसीय* विशाल “विलक्षण योग एवं ध्यान साधना शिविर” का आयोजन किया गया। जिसके आज […]

You May Like

advertisement