दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का 478 वां जन्मदिन चंद्रगुप्त पुरम में पीलीभीत बाईपास पर धूमधाम से मनाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्री माहौर वैश्य सभा महानगर बरेली के तत्वावधान में गतदिवस सायंकाल चंद्रगुप्त पुरम, पीलीभीत बायपास, बरेली स्थित में दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का 478 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गयाl इस अवसर पर भामाशाह जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनकी जयंती मनाई गई I कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री माहौर वैश्य सभा के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता शैंकी ने की तथा संचालन सभा के उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने किया I इस अवसर पर बोलते हुए श्री माहौर महासभा के जिला अध्यक्ष ओम शरण गुप्ता जी ने कहा कि भामाशाह जी राष्ट्र के सजग प्रहरी के रूप में त्याग , दान और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे l कार्यक्रम श्री माहौर वैश्य सभा पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि श्रद्धेय भामाशाह जी दानवीर व कर्मयोगी थेl राष्ट्रहित में उन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया , जिसे भुलाया नहीं जा सकता I अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभा के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता शैंकी ने कहा हमें स्वर्गीय भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सदैव समाज में दान और त्याग की भावना को जगाना चाहिए I कार्यक्रम में सर्वश्री , मुनीष गुप्ता दीपक गुप्ता डॉ. नरेश चंद गुप्ता युवा इकाई के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, शिवम गुप्ता, तीरथ कुमार, रविंद्र गुप्ता ,राजीव गुप्ता , संजय गुप्ता एवं संतोष गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त करते हुए भामाशाह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हज सेवा समिति बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य कामरान अली खां का सर्किट हाउस पहुँच ने पर किया स्वागत

Sun Jun 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य कामरान अली ख़ाँ का स्वागत सर्किट हाउस पहुँचने पर बरेली हज सेवा समिति की ओर से स्वागत किया गया।इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही,बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी,डीएमओ ऑफिस के हज […]

You May Like

advertisement