जिले में अब तक 2404.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

उत्तर बस्तर कांकेर 02 जुलाई  2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 2409.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 393.7 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 90.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 234.8 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 276.9 मिलीमीटर, चारामा़ में 161.2 मिमी., अंतागढ़ में 328.7, पखांजूर में 256.8, नरहरपुर में 172.2, सरोना में 113.5 और आमाबेड़ा में 278.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भानुप्रतापपुर तहसील में सबसे अधिक 46.4 मिलीमीटर और चारामा तहसील में सबसे कम 1 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा सत्र हेतु अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त

Wed Jul 2 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 02 जुलाई  2025/ छत्तीसगढ़ षष्ठम विधानसभा का षष्ठम (मानसून) सत्र 14 जुलाई सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement