बीएसएफ के वीर अधिकारी एन.एन.डी. दुबे को “भारत प्रेम रत्न” से सम्मानित किया जाएगा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

नई दिल्ली 7 जुलाई : 25 वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में इस वर्ष का सर्वोच्च नागरिक अलंकरण “भारत प्रेम रत्न” सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शौर्यवान अधिकारी श्री नरेंद्र नाथ धर दुबे को प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा रविवार को समारोह की राष्ट्रीय युवा इकाई के अध्यक्ष श्री अखिल नाथ एवं विधि प्रकोष्ठ की प्रमुख अधिवक्ता सुचेता द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
दुबे ने वर्ष 2003 में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नूरबाग़ क्षेत्र में आतंकवाद के विरुद्ध एक निर्णायक अभियान का नेतृत्व करते हुए कुख्यात आतंकवादी ग़ाज़ी बाबा को मार गिराया था। ग़ाज़ी बाबा, 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस ऑपरेशन में दुबे को आठ गोलियां लगीं तथा उनका एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ, फिर भी उन्होंने साहस और रणनीतिक दक्षता का परिचय देते हुए मिशन को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनकी इस वीरता के लिए उन्हें पूर्व में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।
“भारत प्रेम रत्न” पुरस्कार प्रतिवर्ष मात्र एक ऐसी विभूति को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा में असाधारण योगदान दिया हो और जिनकी सेवा राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का उदाहरण हो। दुबे का चयन, न केवल उनके अद्वितीय साहस की मान्यता है, बल्कि समस्त सुरक्षाबलों के त्याग एवं सेवा भावना को राष्ट्र की ओर से सम्मान भी है।
सम्मान का चयन एक विशिष्ट निर्णायक समिति द्वारा किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सम्मिलित हैं। समिति में पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा (वरिष्ठ संपादक), न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर (सेवानिवृत्त न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय), डॉ. सुनील एम. रहेजा (पूर्व महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली सरकार), डॉ. बी.एस. नेगी (पूर्व निदेशक, उद्यान विभाग, उत्तराखंड), डॉ. सुषमा नाथ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक प्रदेशाध्यक्ष रा.स.सु.परि. ( संत प्रकोष्ठ ), श्री अखिल नाथ (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), अधिवक्ता परवीन डबास, डॉ. मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासक, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी शामिल हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने कहा, “श्री एन.एन.डी. दुबे जैसे साहसी अधिकारी को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय है। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, निष्ठा और बलिदान की साक्षात मिसाल है। भारत प्रेम रत्न केवल एक अलंकरण नहीं, यह राष्ट्र की ओर से वीरता और निऱ्स्वार्थ सेवा के पर्याय नरेंद्र नाथ धार दुबे जी को सलाम भी है।”
गौरतलब है कि यह आयोजन उन्नत भारत संगठनों द्वारा स्थापित सेवाश्री सम्मान श्रृंखला का 25वां संस्करण है, जबकि इस प्रतिष्ठान की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी। वर्ष 2025 इस सम्मान श्रृंखला की स्थापना का 30वां वर्ष है। समारोह का आयोजन आगामी सप्ताह राजधानी नई दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें देशभर से विशिष्ट अतिथि,वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यू श्री नारायणा हॉस्पिटल सभागार में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

Tue Jul 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्र जागरण युवा संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नन्दू सिंह के नेतृत्व में लाल फटाक स्थित न्यू श्री नारायणा हॉस्पिटल सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज , राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored