जिला कुरुक्षेत्र का ब्राह्मण समाज 18 अप्रैल को हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में होगा इकट्ठा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा द्वारा ब्राह्मण आयोग गठन बारे होगा चिंतन मंथन।
दूसरे राज्यों के व विदेशों में बसे ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों का मिल रहा पूर्ण समर्थन।
कुरुक्षेत्र 15 अप्रैल :- आज सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र में विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वावधान में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रयागराज कौशिक ने की। इस बैठक में उन्होंने 18 तारीख को हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में होने जा रही जिला स्तरीय बैठक के लिए सभी से निवेदन किया और कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखें।
जिसको हरियाणा प्रान्तीय ब्राह्मण सभा एवम वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित ज़िले सिंह पिचोलिया मुख्यातिथि के रूप में व राज्यस्तर के कई ब्राह्मण नेता संबोधित करेंगे। इस अवसर पर गांव सिरसम के पूर्व सरपंच पंडित सुरेश कुमार, सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र से ईश्वर शर्मा, ईश्वर दयाल शर्मा, सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, यशपाल शर्मा, जय किशन शर्मा, प्रवीण शर्मा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,सुभाष शर्मा, कृष्ण शर्मा, राम चंद्र कौशिक, डॉ. केवल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।