लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत एक सादा और प्रभावशाली कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत एक सादा और प्रभावशाली कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 13 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित भारत विकास परिषद् फिरोज़पुर शहर शाखा द्वारा “संस्कार प्रकल्प” के अन्तर्गत स्थानीय रोहित पब्लिक स्कूल भारत नगर में एक सादा और प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नीलम धवन ने बच्चों को ज्ञान प्राप्ति, अनुशासन और चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
शक्ति चोपड़ा ने योग द्वारा स्वस्थ जीवन ज़ीने के लिए बच्चों के साथ नृत्य -संगीत प्रस्तुत किया। श्रीमती वीणा मोंगा ने अहिल्या बाई होलकर के बारे बताया कि उन्होंने अनपढ़ होते हुए भी शिक्षा को महत्व दिया| श्री गौतम जी ने माता पिता का सम्मान बनाए रखने केलिए बच्चों को प्रेरित किया। श्रीमती जनक दुलारी ने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद सुखी जीवन का आधार है |
सतीश ग्रोवर शाखा अध्यक्ष ने मंच संचालन करते हुए बताया कि अच्छे संस्कारो से हमारा परिवार, समाज और राष्ट्र सदैव शक्तिशाली बनता है।
सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री और नृत्य संगीत पेश करने वाले बच्चों को मैडल दिये गये। 25 बच्चों ने भविष्य में एक एक पौधा लगा कर उसे संभालने का वादा किया
यह पौधे परिषद की ओर से दिए जाएंगे। सुरेश शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल श्रीमती शीनम ने परिषद का आभार व्यक्त किया।
सुभाष चौधरी जी ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उर्मिल चावला, अरूणा भोला एवं नरेश ग्रोवर भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जीवन बीमा निगम ( एल आई सी) शाखा फिरोजपुर ने करवाया राम नाम संकीर्तन

Mon Jul 14 , 2025
अमृत वेला प्रभात सोसाइटी कर रहे हैं धर्म प्रचार: मयूर भाटिया शाखा प्रबंधक फिरोजपुर 13 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement