आयुष विश्वविद्यालय में सेवा ट्रस्ट यूके ने वितरित की प्लेटीफॉल्ट टैबलेट

पदाधिकारियों ने कुलपति व कुलसचिव से की शिष्टाचार भेंट।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (अस्पताल) में सेवा ट्रस्ट यूके के प्रतिनिधियों द्वारा मरीजों को प्लेटीफॉल्ट टैबलेट वितरित की गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान तथा कुलसचिव प्रो. वैद्य ब्रिजेंद्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट कर आयुष क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने सेवा ट्रस्ट यूके के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवी संगठनों की ऐसी पहल विश्वविद्यालय की सेवाभावी नीतियों को और अधिक सशक्त बनाती हैं। कुलसचिव प्रो.तोमर ने भी ट्रस्ट के प्रयासों को प्रेरणास्पद और रोगियों के लिए सहायक बताया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. वैद्य राजेंद्र सिंह चौधरी ने जानकारी दी कि प्लेटीफॉल्ट एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका उपयोग डेंगू, वायरल बुखार व अन्य संक्रमणों के दौरान प्लेटलेट काउंट कम होने की स्थिति में किया जाता है। यह दवा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी प्रभावी मानी जाती है। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके के जिला संयोजक पवन मित्तल, ट्रस्टी विवेक शर्मा,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश सैन, विजय पंघाल, योगेश गर्ग व अक्षित जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर बाबैन मंडल के गांव सुनारिया, संघौर और घिसरपड़ी में 51 लाख रुपए के विकास कार्य हुए पूरे: सुमन सैनी

Wed Jul 16 , 2025
पंचायती राज विभाग द्वारा 12.70 करोड़ के विकास कार्यों को किया हुआ शुरू,मार्केटिंग बोर्ड 6.69 करोड़ से बाबैन अनाज मंडी के अधीन आने वाली सड़कों, डिस्पोजल और कंटीन की मरम्मत का कर रहा कार्य। लाडवा, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने […]

You May Like

advertisement