मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर बाबैन मंडल के गांव सुनारिया, संघौर और घिसरपड़ी में 51 लाख रुपए के विकास कार्य हुए पूरे: सुमन सैनी

पंचायती राज विभाग द्वारा 12.70 करोड़ के विकास कार्यों को किया हुआ शुरू,मार्केटिंग बोर्ड 6.69 करोड़ से बाबैन अनाज मंडी के अधीन आने वाली सड़कों, डिस्पोजल और कंटीन की मरम्मत का कर रहा कार्य।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश अनुसार बाबैन मंडल के गांव सुनारिया, संघौर और घिसरपड़ी में 51 लाख रुपए के काम पंचायती राज विभाग द्वारा पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबैन मंडल में करीब 12 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों पर काम चल रहा है, जब यह कार्य पूरे होने पर लोगों को विकास दिखना भी शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा हलके पर विशेष ध्यान है। अधिकारियों को तेज गति से विकास कार्य करवाने के आदेश भी दिए गए हैं।
हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मंगलवार को बाबैन अनाज मंडी रेस्ट हाउस में आयोजित खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंची थी। बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने गुलदस्ते के साथ स्वागत किया। हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने खुला दरबार में 100 से ज्यादा लोगों की शिकायत और समस्याओं को सुना गया।
हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि बाबैन मंडल के गांव घिसरपड़ी में 27 लाख 70 हजार रुपए से रास्ते का निर्माण करवाया गया। गांव सुनारिया में 12 लाख रुपए से फिरनी बनवाई गई और गांव संधौर में 12 लाख रुपए से चौपाल का निर्माण करवाया गया। उन्होंने कहा कि बाबैन मंडल के विभिन्न गांव में 55 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, इनमें गली, नाली, पीने का पानी, शौचालय, पीवीसी पाइपलाइन सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।
हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बाबैन अनाज मंडी के अधीन आने वाली सभी सड़कों, डिस्पोजल और कंटीन का निर्माण कार्य चल रहा है मार्केटिंग बोर्ड द्वारा करवाए जाने वाले इन मरम्मत के कार्यों पर लगभग 6 करोड़ 69 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 2 करोड़ 51 लाख रुपए से बिजली सप्लाई के कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा बाबैन क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था पाइपलाइन अन्य निर्माण के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हलका के लोगों ने आज अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा है। इस शिकायतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से नंबर लगाकर संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना होगा। इन शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब लाडवा विधानसभा के लोगों को अपनी समस्याएं सुनाने के लिए चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर लाडवा विधानसभा के लोगों के लिए लाडवा में खुला दरबार आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता नायब सिंह सैनी पाठक माजरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसविंदर जस्सी, सरपंच संजीव सिंगला, ब्लॉक समिति लाडवा पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, अनिल टाटकी, भीम बेरथला, पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म के सिद्धांत सामाजिक सद्भाव, करुणा और अहिंसा की प्रतिष्ठा करते हैं : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Wed Jul 16 , 2025
मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सनातन जीवन मूल्य विषय पर मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में संस्कृति संवाद कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र , प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सनातन जीवन मूल्यों का महत्व बहुत अधिक है। ये मूल्य न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored