आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद, 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बड़गांव के मृतक श्री कमलेश निषाद की पत्नी श्रीमती कमला के लिए तथा विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम बिजरापाली के मृतक श्री बिसहत यादव की पत्नी श्रीमती सोनबाई यादव के लिए एवं ग्राम बरनाईदादर के मृतक श्री विद्याधर यादव के पिता श्री देवेन्द्र यादव के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने किया स्कूल, आंगनबाड़ी, इंजेक्शन वेल और पीएम जनमन आवास का निरीक्षण

Wed Jul 16 , 2025
ग्राम बनपचरी में विकास कार्यों की गुणवत्ता का लिया जायजा महासमुंद, 16 जुलाई 2025/ महासमुंद विकासखंड के ग्राम बनपचरी में आज कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं और संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय, इंजेक्शन वेल और प्रधानमंत्री जनमन आवास […]

You May Like

advertisement