आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई

रायबरेली, 19 जुलाई 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार, रोबिन आर्य एवं संबंधित थाने की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गुरूबक्शगंज, शिवगढ़ एवं खीरो में विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा थाना शिवगढ़ के अन्तर्गत हरिहरपुर, ओसाह तथा थाना गुरुबक्शगंज के अन्तर्गत बसीगवा एव थाना खीरो के अंतर्गत शेमरी कछियारा, कमालपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 330 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।
जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों न पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई की है मांग

Sat Jul 19 , 2025
पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों न पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई की है मांग वाराणसी। एक दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ो पत्रकार कचहरी मुख्यालय पर पहुंच […]

You May Like

advertisement