अग्रवाल सभा का हरियाली तीज मेला 27 को होगा आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. द्वारा 27 जुलाई को प्रतिवर्ष की भाति शाम 2 बजे से बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर स्थित श्री रामकथा स्थल में हरियाली तीज मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मा० राजेश अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार जी व राजश्री गुप्र से मोनिका अग्रवाल जी रहेंगी। रविवार को इस बाबत पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुयी जिसमें मेले की प्रगति पर विचार किया गया। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल व संरक्षक एड. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाली तीज भगवान शिव व पार्वती के प्रेम का प्रतीक उत्सव है, अग्रवाल सभा द्वारा भव्य मेले में मेहंदी, कला, ग्रुप सांस्कृतिक डांस, फैन्सी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर, लांग एण्ड हैल्दी हेयर, पारम्परिक वेशभूषा, स्पॉट इवेन्ट, लकी ड्रा, मेला क्वीन व मिस मेला क्वीन आदि प्रतियोगितायें होंगी। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। महामंत्री एड. दिनेश कुमार अग्रवाल व मीडिया प्रभारी एड. हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि तीज मेले में नये अंदाज के साथ महिलाओं के लिए हैण्डीक्राफ्ट, बच्चों के लिए झूले, मिकी माउस व विशाल फूड प्लाजा की सुविधा रहेगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), देवेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, डॉ. आरती गुप्ता, मधुर अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमिश्नर,डीआईजी व डीएम ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

Tue Jul 22 , 2025
कमिश्नर,डीआईजी व डीएम ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर कावड़ियों पर की पुष्प वर्षाबदायूं 21 जुलाई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंकमिश्नर बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल, डीआईजी पुलिस अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो के […]

You May Like

Breaking News

advertisement