कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के जरिए नजर आएगा देश की संस्कृति का महाकुंभ

कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के जरिए नजर आएगा देश की संस्कृति का महाकुंभ

कुरुक्षेत्र में इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025 का आगाज आज से, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, 24 राज्यों से 600 युवा पहुंचेंगे गीता स्थली कुरुक्षेत्र में।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 जुलाई : कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की जरिए देश की संस्कृति का महाकुंभ देखने को मिलेगा। इस महाकुंभ में 20 राज्यों और 4 केंद्र शासित राज्यों से 283 युवतियां व 317 युवक सहित 600 युवा अपने-अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के झरोखों को रखेंगे। इस इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के खेल मंत्री 23 जुलाई को सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में करेंगे। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हरियाणा कौशल विकास एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण विभाग के निदेशक कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले निदेशक मनोज कुमार, उपायुक्त नेहा सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निदेशक कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा, हरियाणा कौशल विकास एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में कुरुक्षेत्र में 23 जुलाई से 25 जुलाई तक इंटर स्टेट यूथ प्रोग्राम 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत विविधता में एकता का महाकुंभ की थीम पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि यह युवा कार्यक्रम भारत के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं में सांस्कृतिक आदान प्रदान को प्रोत्साहित करता है और भावनात्मक एकता को मजबूत करता है। इस कार्यक्रम में 23 से 25 तक सुबह से लेकर सायं तक विचार गोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ज्ञानवर्धक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इन विद्यार्थियों के लिए ठहरने, यातायात, खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ, एसी बसों का प्रबंध किया गया है। इन विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन भी करवाएं जाएंंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 जुलाई को ख्ेाल मंत्री गौरव गौतम करेेंगे और 25 जुलाई को समापन समारोह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेेंगे। इस कार्यक्रम में केडीबी प्रशासन के माध्यम से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 24 राज्यों के युवा कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंच चुके है यह गौरव का विषय है कि कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम से कुरुक्षेत्र को भी देश विदेश में एक नई पहचान मिलेगी। इस इंटर स्टेट यूथ प्रोग्राम 2025 में युवाओं को एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक राजकुमार, आईटीआई के प्रिंसिपल जगमोहन आदि उपस्थित थे।
24 राज्यों से 600 युवा पहुंचेंगे गीता स्थली कुरुक्षेत्र में।
हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक कैप्टन मनोज ने कहा कि 23 जुलाई से 27 जुलाई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025 में 24 राज्यों से 600 युवा शिरकत करेंगे। इसमें 283 महिला और 317 पुरुष शामिल है। इस कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश से 26, बिहार से 13, गोवा से 28, गुजरात से 42, मेजबान हरियाणा से 50, हिमाचल प्रदेश से 27,झारखंड से 25, कर्नाटक, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, पांडिचेरी से 25-25, पंजाब से 31, राजस्थान से 31, उत्तर प्रदेश से 23, दादरा नगर हवेली से 27 प्रतिभागी पहुंचेंगे। इसके अलावा कुल 25 नोडल अधिकारी जिसमें 8 महिला अधिकारी शामिल है की ड्यूटी लगाई गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, आरटीसी कन्ट्रोल रूम, रिक्रूट पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध आवश्यक संसाधनों, मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर की गई आरटीसी व बजट गोष्ठी

Wed Jul 23 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, आरटीसी कन्ट्रोल रूम, रिक्रूट पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध आवश्यक संसाधनों, मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर की गई आरटीसी व बजट गोष्ठी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) की […]

You May Like

advertisement