हरियाणवी सांग राजा भोज से सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय रंग नाट्य उत्सव

सांग राजा भोज में लोक कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, रागनियों और अभिनय से जीता दिल।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : हरियाणा कला परिषद और रंगआधार कल्चरल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 22 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय रंग नाट्य उत्सव के समापन पर कुरुक्षेत्र के बस्सेसर सांगी द्वारा राजा भोज सांग का मंचन किया गया। प्रजापति धर्मशाला में आयोजित सांग में कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति का परिचय देते हुए राजा भोज के किस्से को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। रंगआधार कल्चरल ग्रुप के अध्यक्ष अमरदीप जांगड़ा ने उत्सव के समापन पर हरियाणा कला परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रदेश में होने वाले नाट्य समारोह में हरियाणवी सांग को शामिल करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। प्रदेश की रंगमंच कला सांग के बिना अधूरी है। अमरदीप ने हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा का भी विशेष रुप से धन्यवाद किया। 22 जुलाई से शुरु हुए नाट्य उत्सव में पहले दिन नाटक गई भैंस पाणी में का मंचन कर कलाकारों ने हरियाणवी बोली में साईबर क्राईम से बचने का संदेश दिया। वहीं दूसरे दिन नाटक राजा का बाजा के माध्यम से स्वदेशी अपनाओ का संदेश देते हुए लोगों को विदेशी संस्कृति छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में तीसरे दिन बस्सेसर सांगी और उनके साथी कलाकारों ने राजा भोज के किस्से में दिखाया कि राजा भोज परमार वंश के नौवें राजा थे। मालवा प्रदेश में रहते हुए राजा भोज ने बहुत से युद्ध किए और अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की।राजा भोज ने अपने राज्य की उन्नति में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न होने दी। उन्होंने मालवा के नगरों व ग्रामों में बहुत से मंदिर बनवाए। इस प्रकार राजा भोज के किस्से को लोगों तक पहुंचाते हुए सांग कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांग में असगर अली, कैलाश, साबरदीन, मौसम सिंह, सुमित कुमार, अभिषेक, राजेश कुमार, रिकूं पाल आदि कलाकारों ने हिस्सा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने एफसीआई गोदामों पर मारा छापा

Thu Jul 24 , 2025
अमीन रोड पर स्थित गोदाम में चावलों की नमी व अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, अलग-अलग स्टैग से लिए सैम्पल, सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री राजेश नागर ने […]

You May Like

advertisement