ग्रामोद्योग कार्यों का निरीक्षण कर बोर्ड अध्यक्ष ने की सराहना, जिले में नई इकाइयों की स्थापना पर मंथन

धमतरी, 25 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने बीते बुधवार को विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत नारी और कोकड़ी का भ्रमण कर वहां संचालित ग्रामोद्योग गतिविधियों का निरीक्षण किया।
   यह भ्रमण जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान श्री पांडेय ने हथकरघा, माटीकला, रेशम धागाकरण सहित विभिन्न पारंपरिक एवं लघु उद्योगों के संचालन  को देखा और सराहना की। उन्होंने इन कार्यों को महिला सशक्तिकरण, नवाचार और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया
श्री पांडेय ने कहा कि ग्रामोद्योग से न केवल ग्रामीणों की आय में वृद्धि होती है, बल्कि यह स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक ग्रामोद्योग इकाई स्थापित हो, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो।
    निरीक्षण के दौरान ग्रामोद्योग विभाग रायपुर के उप संचालक श्री पंकज अग्रवाल, पंचायत विभाग धमतरी के उप संचालक, जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बोर्ड अध्यक्ष को ग्राम स्तर पर चल रही गतिविधियों, समूहों की भागीदारी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा उत्पाद विपणन की जानकारी दी।
  श्री पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अन्य ग्रामों में भी इसी तर्ज पर इकाइयां विकसित की जाएं और स्व-सहायता समूहों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और विपणन के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने आने वाले समय में धमतरी जिले में कई नई ग्रामोद्योग इकाइयों की स्थापना की संभावना जताई, जिससे विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त किया जा सकेगा।
   यह निरीक्षण न केवल वर्तमान कार्यों की समीक्षा का अवसर रहा, बल्कि भविष्य की योजनाओं को आकार देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कारगिल सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन, वीर नारियों को डीएम ने किया सम्मानित

Fri Jul 25 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत कारगिल सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन, वीर नारियों को डीएम ने किया सम्मानित रायबरेली, 25 जुलाई 202526वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 7 कुमाऊँ रेजिमेन्ट/मध्य कमान सेना मुख्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में कलेक्ट्रट सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में वीर नारियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement