दो सफाई नायकों के सेवानिवृत्त होने पर फूलमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर दी विदाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी गत दिवस गुरुवार को नगर पंचायत के दो सफाई नायक हुए सेवानिवृत। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में दो सफाई नायक के 60 वर्ष पूर्ण होने पर चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने सफाई नायक रमेश चंद्र एवं कार्यवाहक सफाई नायक राजेश कुमार के सेवानिवृत होने पर फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर विदाई दी। इस मौके पर नगर पंचायत की वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रेम कुमार कोरी ने भी दोनों सफाई नायकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों सफाई नायकों के विदाई समारोह के दौरान ठेकेदार गौरव मिश्रा, मोहम्मद वसीम, शफवान उर्फ रिंकू, राम राठौर, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, एवं नगर पंचायत स्टाफ के जयप्रकाश, जगदीश प्रसाद शर्मा, गंगाराम, रमन, विशाल, फईम अली, जुनैद, शिशुपाल, उपदेश कुमार, रामचंद्र राठौर, सोमपाल यादव, भगवान देई, राज रतन, कफील अहमद आदि नगर पंचायत स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों और कस्बे सभी सभासदों ने दोनों सेवानिवृत्ति सफाई नायकों को फूलमाला पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी नगर पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लूट और हत्या की झूठी कहानी रचने वाला निकला पत्नी का हत्यारा

Fri Aug 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना आंवला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आंवला-बदायूं मार्ग पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या को लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की। प्रारंभिक जांच में उसने पुलिस को बताया कि 4-5 अज्ञात लुटेरों ने उनकी […]

You May Like

advertisement