ऋषिकेश अस्पताल में हाईटेक टीकाकरण कक्ष तैयार

उत्तराखंड
ऋषिकेश अस्पताल में हाईटेक टीकाकरण कक्ष तैयार,
सागर मलिक

देहरादून। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में अब हाईटेक सुविधाओं से युक्त टीकाकरण कक्ष तैयार हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल और निगरानी में यह कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

जून माह में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण कक्ष की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई थी और मॉडल टीकाकरण कक्ष तैयार करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के अगले ही दिन कार्य प्रारंभ हुआ और अब यह कक्ष पूरी तरह तैयार है।

नव निर्मित कक्ष में बच्चों के अनुकूल साज-सज्जा, महिलाओं और बच्चों के बैठने की बेहतर व्यवस्था, एसी सुविधा, अलग पंजीकरण काउंटर और मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही दवा वितरण काउंटर भी बढ़ाए गए हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को अधिक सुविधा मिल सके।

जिला प्रशासन की त्वरित निर्णय क्षमता और प्रभावी कार्यशैली अब स्वास्थ्य सेवाओं में प्रत्यक्ष दिखाई दे रही है। जिलाधिकारी के निरीक्षण अब चिकित्सालयों में सुधार और सुविधाओं के विस्तार की आशा का केंद्र बन चुके हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड स्पीकर समय पर फैसला नहीं ले तो लोकतंत्र को होगा नुकसान, सुप्रीम कोर्ट

Fri Aug 1 , 2025
सागर मलिक *सुप्रीम कोर्ट की स्पीकरों को सख्त चेतावनी;तीन महीने में हो फैसला दल-बदल कानून उल्लंघन- स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी तीन साल में नहीं ले सकी निर्णय निर्दल उमेश कुमार का लंबित सदस्यता प्रकरण- स्पीकर खण्डूड़ी पर बढ़ा नैतिक दबाव* नई दिल्ली/देहरादून। देश की सर्वोच्च अदालत ने विधायकों और सांसदों की […]

You May Like

advertisement