छत पर बात कर रही युवती को चोर समझकर पीटा, गंभीर रूप से घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना किला क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। नोएडा में नौकरी करने वाली एक युवती, जो मूल रूप से नेपाल निवासी है, किसी कार्यवश बरेली आई थी और किला क्षेत्र में रहने वाले दो परिचित व्यक्तियों के घर ठहरी थी।
बताया गया कि युवती रात्रि में छत पर मोबाइल से बात कर रही थी, इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि शोर सुनकर अन्य लोग भी जमा हो गए और बिना सच्चाई जाने युवती के साथ मारपीट व अभद्रता करने लगे। डर के कारण युवती ने छत से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलने पर थाना किला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, और अन्य की तलाश जारी है।तथा पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव महाशक्ति सेवा संस्था नाथ नगरी धाम तत्वाधान में प्रणीण जे. भारद्वाज (प्रधान/अध्यक्ष) ने पंडाल न लगने पर दी आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी

Sun Aug 3 , 2025
पवन कालरा संवाददाता बरेली : श्रावण मास के अंतिम सोमवार के आने के बावजूद समाजवादी पार्टी नेता मोहित भारद्वाज की शह पर भाजपा के संजय नगर सभासद वीरेंद्र पटेल उर्फ ​​बबलू नगर के सबसे प्राचीन स्टेडियम रोड, पेट्रोलपंप, शमशान भूमि संजय नगर के सामने बाले काबड़ सेवा शिविर जो कि […]

You May Like

advertisement