ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन
जिला नजर ने दी लाइव कार्य क्रम से बधाई काव्य की बही धारा

आगरा, प्रमोद कौशिक : तीन अगस्त का दिन एक यादगार शाम के रूप में जिला नजर ने मनवाया। इस के हीरो रहे सत्तर दशक देख चुके ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता। आज उनका ७६वां जन्म दिन था। जिला नजर ने इस दिन को शाम के साढ़े आठ बजे एक कवि संगोष्ठी लाइव करा यादगार बनाया।
जिला नजर के सम्पादक संत कुमार जी ने अपने साहित्य मंडल के नरेंद्र शर्मा जी को आग्रह कर यह विशेष जन्म दिन गोष्ठी आयोजित की। जिसमें सुल्तान पुर के हरी नाथ शुक्ला, लखनऊ से गिरी जी व फ़िरोजबाद से रागिनी जी आमन्त्रित कवियों में थी। इसके अलावा देवी प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय अद्ध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मुख्य रूप से आमन्त्रित किया। विशेष रूप से शंकर देव तिवारी भी बुला भेजे गए।
कार्य क्रम की शुरुआत माँ शारदे की वन्दना गुप्ता जी के द्वारा
हुई। इससे पूर्व उन्होंने सभी आए कवि गणों का परिचय कराया। कार्य क्रम का संचालन और सरस्वती वन्दना से पूर्व अद्धयक्षता के लिए अलीगढ़ के नरेंद्र शर्मा जी का नाम प्रस्तावित किया।
वन्दना होते ही विशेष आमन्त्रित व्यक्ति शंकर देव तिवारी को अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। तो उन्होंने जन्म दिन का केक सांकेतिक रूप से अपनी नातीं शनाया से कटवा सभी को खिलवाया। फिर उन्होंने गद्य मे जन्म दिन की बधाई के साथ विचार व्यक्त किए।
हरी नाथ शुक्ला ने लखनऊ से पधारे गिर से काव्य पाठ करने को कहा। उन्होंने गुप्ता जी को बधाई गीत पढ़कर जन्म दिन की बधाई दी। रागनी जैन ने भी बधाई की घनाक्षरी पढ़ी। शुक्ला से पहले जुड़े प्रेम ने भी काव्य पाठ कर सावन का एहसास कराया। फिर शुक्ला जी ने गीत पढ़ा तब नरेंद्र शर्म जी ने शाम का प्रमुख काव्य पाठ किया। अंत में जिला नजर के सम्पादक संत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन से पहले गुप्ता जी को जन्म दिन की बधाई दी।
संगोष्ठी से उत्तर प्रदेश के ग्रा प ए के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर सचिव नरेश सक्सेना के साथ मथुरा के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल भी अन्य के साथ जुड़े और सभी ने गुप्ता जी को जन्म दिन की बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने सभी विद्वान कवियो अतिथियो का भावपूर्ण आभार व्यक्त किया । नरेश सक्सेना राष्ट्रीय सचिव/ प्रवक्ता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठाकुर द्वारा नाभिकमल मन्दिर में सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue Aug 5 , 2025
हर रोज सायंकालीन में होता है भोले का शृंगार।ब्रह्मा जी की जन्मस्थली है नाभिकमल तीर्थ। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 अगस्त : कुरुक्षेत्र के प्राचीन महाभारतकालीन ठाकुर द्वारा नाभिकमल मंदिर, में सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, […]

You May Like

advertisement