भाई बहन के प्यार को दर्शाता है रक्षाबंधन : सरोज बहन

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी

कुरुक्षेत्र,6 अगस्त : प्रजापिता ब्रह्माकु‌मारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र विश्व शान्ति धाम सेवा केन्द्र पर रक्षा बंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य पत्रकार बंधुओं को बताया गया। सभी पत्रकार भाई व बहनों को राखी बांधी गई। सैंटर प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने रक्षा बन्धन का आध्यात्मिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र पर्व भाई बहन के प्यार को दर्शाता है। भाई बहन का रिश्ता ही पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए सदियों से इस पर्व की महत्ता रही है। भाई बहन को राखी बांध कर मुख मीठा कराने से आपसी प्रेम बढ़ता है। हम तिलक लगाते है, स्वयं को आत्मा निश्चय कर मुख मीठा कराते है कि हमें सभी के साथ मीठे बोल, मीठा व्यवहार करना है। रक्षा बंधन यानि परमात्मा के सामने कोई न कोई कमी कमजोरी छोड़ना, जिससे परमात्मा शिव हमारी रक्षा करे।
बहन जी ने सभी मीडिया कर्मियों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक व अच्छी-अच्छी खबरे देकर समाज को सहयोग करें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, बाबू राम तुषार, विनोद चौधरी, तरुण वधवा, राज कुमार कौशिक, संजीव कुमारी, संतोष शर्मा, बीके संत कुमार, बीके प्रियंका बहन, संतोष बहन व नेहा बहन मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएलएसए द्वारा सम्मान से जीवन अधिकार से रक्षा कैंपेन चलाया गया

Thu Aug 7 , 2025
डीएलएसए द्वारा सम्मान से जीवन अधिकार से रक्षा कैंपेन चलाया गया कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 अगस्त : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्मान से जीवन अधिकार से […]

You May Like

advertisement