खोया मंडी में छापेमारी दुकानदारों में मचा हड़कंप

रायबरेली
रिपोर्ट विपिन राजपूत

रायबरेली मे रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य विभाग की

टीम के साथ गुरुवार को शहर की खोया मंडी में छापेमारी की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। गंगा सागर खोया वाले, कमला ट्रेडर्स और अमृत लाल की दुकानों से खोया के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए। नगर मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि मिलावट मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान ऐसे छापे लगातार जारी रहेंगे। बुधवार को हुई छापेमारी के चलते कई दुकानदार पहले से सतर्क थे और चोरी-छिपे ग्राहकों को खोया बेचते देखे गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री सनातन धर्म (महावीर दल) मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारीयां मुकम्मल

Fri Aug 8 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 08 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर तूड़ी बाजार फिरोजपुर में श्री पृथ्वी पुगल प्रधान की अध्यक्षता में विशेष मीटिंग हुई। जिसमें 16 अगस्त 2025 को आने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदुओं […]

You May Like

advertisement