उर्स-ए-रज़वी: इस्लामिया मैदान से लेकर दरगाह तक उर्स की बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है। उर्स स्थल इस्लामिया मैदान से लेकर दरगाह आला हज़रत तक काम तेज़ी के साथ किए जा रहे है। नगर निगम ने भी उर्स स्थल इस्लामिया मैदान को समतल करने, साफ- सफाई, पानी सप्लाई लाइन, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए है। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में टीटीएस रजाकार भी तैयारियो में जुटे है। नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह,रज़ा मस्जिद,अफ्रीकी हॉस्टल,लंगर खाना,रहमानी मेहमान खाना की रंगाई पुताई और सजाने संवारने का काम शुरू हो चुका है। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां खुद तैयारियों का जायज़ा लेने ज़िले भर का दौरा कर रहे है। परसौना,फतेहगंज,पदारतपुर,ठिरिया निजावत खान,रहपुरा चौधरी,महलऊ, मनपुरिया,उड़ला जागीर,मीरगंज, भिडॉलिया,सदर कैंट जाकर लंगर कमेटियों की हौसला अफजाई करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लंगर लगाने की अपील कर रहे है। उर्स की तैयारियों में मुफ्ती कलीम उर रहमान,मौलाना बशीरुल क़ादरी, मौलाना जाहिद रज़ा, राशिद अली खान, औरंगज़ेब नूरी,हाजी जावेद खान,अजमल नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,ताहिर अल्वी, रईस रज़ा,मंजूर रज़ा, महफूज़ खान,वसीम खान,हाजी रौनक अली,हारून खान,गौहर खान, मुजाहिद बेग,नईम नूरी, शान रज़ा,इशरत नूरी,हाजी अफसर बेग,रेहान रज़ा, समी रज़ा,अजमल रज़ा,नफीस खान, हसीन खान,आसिफ रज़ा आदि लगे है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के उत्तर प्रदेश संरक्षक द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार आर्य समाज अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया

Sat Aug 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय किसान यूनियन( सुनील) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी शिवम, एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी के दिशा निर्देश पर आज भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के संरक्षक अनिल मिश्र द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर बरेली आर्य समाज अनाथ आश्रम में पहुंचकर बच्चों के साथ रक्षाबंधन […]

You May Like

Breaking News

advertisement