फिरोज़पुर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने सुरक्षा कर्मियों को बांधी राखी

फिरोज़पुर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने सुरक्षा कर्मियों को बांधी राखी

(पंजाब)फिरोज़पुर 11 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरिया विश्व विद्यालय, फिरोज़पुर की बहनों ने शहर के सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर बी.के. सुरमिष्ठा दीदी के नेतृत्व में बहनों ने एस.एस.पी. फिरोज़पुर श्री भूपिंदर सिंह, डी.एस.पी फिरोजपुर, सिविल सर्जन डॉ. राजविंदर कौर और बी.एस.एफ. के जवानों को राखी बांधी। बहनों ने सभी को ईश्वर से स्वस्थ, सुरक्षित और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

   कार्यक्रम के दौरान राखी के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर भी विचार साझा किए गए। सुरक्षा बलों ने भी इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का धन्यवाद किया और देश की सेवा व सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

    पूरे आयोजन में सौहार्द, प्रेम और उत्साह का माहौल रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से कोरिया जिले के किसानों को मिला दावा भुगतान

Mon Aug 11 , 2025
मौसम रबी वर्ष 2024-25 के लिए 122 किसानों को 2.11 लाख रुपये से अधिक की सहायता कोरिया 11 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी वर्ष 2024-25 में पात्र किसानों को दावा राशि का भुगतान किया गया। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) आधारित स्वचलित प्रणाली के माध्यम […]

You May Like

advertisement