कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण

जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
      कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हम सभी मिलकर जिले को नए विकास की दिशा में आगे बढ़ाएं, वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा देश की स्वतंत्रता को अक्षुण एवं गौरवमयी बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति भाषण, गीत एवं कविता तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कलेक्टर निवास में फहराया तिरंगा –
      कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत में आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा

Fri Aug 15 , 2025
जांजगीर-चांपा 15 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्य लता आनंद मिरी ने गर्व, आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, सदस्य श्री राजकुमार साहू, सुश्री आशा साव, श्रीमती उर्मिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement