उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश में बारिश का कहर जारी, बारिश के चलते हाईवे जाम, पहाड़ों से मलबा गिरा, रास्ते ठप

सागर मलिक

उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश से मौसम और जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के देवप्रयाग के पास तीन जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोग और यात्री भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं

देवप्रयाग डिग्री कॉलेज और मूल्यगांव के बीच हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया है। सड़क बंद होने से दूध, सब्जी और अखबार जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH) की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम जारी रखे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश बचाव कार्य में बाधा डाल रही है, लेकिन जल्द से जल्द सड़क खोलने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे के जंगल चट्टी क्षेत्र में भी चट्टानी मलबा और भू-धंसाव के कारण कई वाहन फंसे हुए हैं। नगरपालिका क्षेत्र समेत कई आवासीय भवनों और होटलों को भू-धंसाव का खतरा भी मंडरा रहा है।

वहीं, कर्णप्रयाग में रविवार रात से जारी बारिश के कारण गौचर के कमेड़ा इलाके में पहाड़ी से बोल्डर और चट्टान गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है। साथ ही, पुनगांव में चट्टान गिरने से सड़क धंस गई है, जिससे नंदासैण-पैठाणी मार्ग भी बंद हो गया है।

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़,उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम की चुनौती के बीच गैरसैंण में विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी

Tue Aug 19 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनमौसम की चुनौती के बीच गैरसैंण में विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी,सागर मलिक उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार, 19 जुलाई से शुरू होगा और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement