
उत्तर बस्तर कांकेर 20 अगस्त 2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 10004.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा दुर्गूकांदल तहसील में 1202.1 मिलीमीटर तथा सबसे कम सरोना तहसील में 609.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 627.3 मिलीमीटर, चारामा़ में 820.2 मिमी., अंतागढ़ में 1041.5, पखांजूर में 761, नरहरपुर में 664.4, आमाबेड़ा में 1105.1, कोयलीबेड़ा में 1091 और बांदे में 940 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोयलीबेड़ा तहसील में सबसे अधिक 84.2 मिलीमीटर और अंतागढ़ तहसील में सबसे कम 12.1 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।


