नशा एक सामाजिक बुराई, जो जीवन को कर देता है बर्बाद : कुलपति प्रो. धीमान

कुलपति बोले – विश्वविद्यालय परिसर में नशे से जुड़ी गतिविधि दिखे तो तुरंत होगी कार्रवाई।
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 21 अगस्त : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित कर जागरूक किया।
कुलपति प्रो. वैद्य धीमान ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से हर हाल में दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने का संदेश दें। उन्होंने सख्ती से कहा कि यदि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत कुलपति कार्यालय में शिकायत करें, उस पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है, और यह तभी संभव है जब वे स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक जीवन जीएं।
वहीं, कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि यह हमारी शिक्षा, संस्कार और भविष्य को भी अंधकारमय कर देता है। कहा कि नशे से बचना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी उनकी जिम्मेदारी है। एक विद्यार्थी जब नशामुक्त जीवन जीता है, तो वह समाज के लिए आदर्श बनता है और सकारात्मक बदलाव की राह दिखाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और यह संकल्प दोहराया कि वे विश्वविद्यालय परिसर और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो. पीसी मंगल, प्रो. सीमा रानी, प्रो. शुभा कौशल, प्रो. रविंद्र अरोड़ा, प्रो. विदुषी त्यागी डॉ. मनीषा खत्री, डॉ. जोरावर सिंह, प्रवीण राणा समेत अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा, उद्यमिता, स्वदेशी एवं स्वरोजगार से बनेगा विकसित भारत: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Fri Aug 22 , 2025
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ दिया सख्त संदेश ब्रिगेडियर अनिल कुमार मोर।केयू में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित नवागंतुक छात्र स्वागत एवं उद्यमिता प्रोत्साहन समारोह। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 अगस्त : शिक्षा, उद्यमिता, स्वदेशी एवं स्वरोजगार से विकसित भारत का निर्माण होगा। जीवन में सफलता के […]

You May Like

Breaking News

advertisement