नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों का लिया गया बैठक

कोंडागांव 23 अगस्त 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं उनके नेतृत्व में नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कोण्डागांव जिले के समस्त थाना प्रभारीयों का एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन हुआ।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव श्री शिवप्रकाश त्रिपाठी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय की अध्यक्षता में यह बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिसमें आगामी दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल एवं न्याय प्रक्रिया की दक्षता को बढ़ाना, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए रणनिति बनाना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु न्यायपालिका और पुलिस विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना था।
न्यायिक अधिकारियों ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सुलहनीय वादों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जाए जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल सके। इसके साथ ही लंबित मामलों की सूची तैयार कर न्यायालय के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण संभव हो सके।
इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया कि विशेष तौर पर आबकारी अपराध, ट्रैफिक चालान और सामान्य अपराधों को अधिक से अधिक निराकरण पर जोर देना तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अपने-अपने स्तर पर तामिली करवाने हेतु सुनिश्चित करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को मिली सब्सिडी की राशि

Sat Aug 23 , 2025
कोंडागांव, 23 अगस्त 2025/ जिला कोण्डागांव अंतर्गत क्रय किये गए इलेक्ट्रिक वाहनों के वाहन स्वामियों को जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव के द्वारा शासन के निर्देशानुसार उनके बैंक खाते में सब्सिडी की राशि का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा इलेक्ट्रीक वाहन खरीदी को […]

You May Like

Breaking News

advertisement