कुरुक्षेत्र को बनाया जाए पर्यटक व धार्मिक राजधानी : डॉ. कृष्ण श्योकंद

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 अगस्त : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन संस्था के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद के नेतृत्व में किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र को विश्व स्तर पर पर्यटन एवं धार्मिक राजधानी बनाने की मांग उठाई गई।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. श्योकंद ने कहा कि जिस प्रकार से कुरुक्षेत्र की पहचान गीता भूमि से है, उसी आधार पर इसे विश्वस्तरीय पहचान प्राप्त है। बावजूद इसके, भारत के अन्य धार्मिक शहरों की तुलना में कुरुक्षेत्र अभी भी पिछड़ा हुआ नज़र आता है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को और मज़बूती से उठाने के लिए आगामी 31 अगस्त को धर्मशाला में कुरुक्षेत्र की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक बुलाई गई है, ताकि राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी आवाज़ बुलंद की जा सके। उनहोंने शहर की सभी सस्थाओं सिविल सोसाइटी प्रबुद्ध लोगों शहर का विकास चाहने वाले सभी जनों से 31अगस्त को होने वाली इस बैठक मे भाग लेने की अपील की उनहोंने कहा की सभी से विचार विमर्श करके एक मजबूत संगठन बना कर इस आवाज को बुलंद किया जा सके।
मुख्य माँगें।
कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित किया जाए।
यहाँ से गुजरने वाली सभी रेलगाड़ियों का ठहराव अनिवार्य किया जाए।
कोरोना काल के दौरान घटाई गई रेलगाड़ियों की संख्या को पुनः बढ़ाया जाए।
शहर में धार्मिक स्थलों की भू-माफियाओं से रक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करने वालों में संत गोपाल दास, गुर्जर धर्मशाला के पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह कसाना, पूर्व कुलपति रणपाल सिंह, ऋषभ वत्स, बनी सिंह ढूल शामिल रहे।
कार्यक्रम में संस्था की समस्त कार्यकारिणी हरिकेश बारना, नरेंद्र नैन, होशियार सिंह, जितेंद्र कैंडल, बलिंदर सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर, राजेंद्र हथीरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद की लोकनृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धमाल

Sun Aug 24 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर अभय द्विवेदी भारत विकास परिषद की लोकनृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धमाल रायबरेली में भारत विकास परिषद के अंतर्गत होने वाले संस्कृति सप्ताह के छठें दिन लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उदघाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की धर्मपत्नी प्रियंका सिंह ने भारत माता और स्वामी […]

You May Like

Breaking News

advertisement