सीएससी केंद्रों पर श्रमिक पंजीयन शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई

महासमुंद 26 अगस्त 2025/ श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक श्रम विभाग के अधीन संचालित मंडलों में श्रमिकों के पंजीयन व योजना आवेदन के लिए विभाग द्वारा अनुमोदित शुल्क से अधिक राशि वसूल किया जा रहा हैं। निर्धारित शुल्क के अनुसार श्रमिक पंजीयन हेतु 30 रुपए तथा योजना आवेदन हेतु 20 रुपए निर्धारित है। इसके बावजूद कुछ सीएससी संचालकों द्वारा श्रमिकों से 1000 से 1500 रुपए तक वसूले जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

श्रम पदाधिकारी ने निर्देशानुसार जिले के सभी सीएससी केंद्रों पर शुल्क संबंधी सूचना अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और श्रमिकों से केवल निर्धारित राशि लिए जाने निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध यथोचित जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहमान प्रशिक्षक हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Tue Aug 26 , 2025
कोण्डागांव, 26 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क कोर्स में मापदंड अनुरूप र्प्रशिक्षकीय कार्य के संपादन के लिए निहित शर्तों के अधीन मेहमान प्रशिक्षक हेतु अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र चिखलपुटी कोण्डागांव में 02 सितम्बर 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इसके तहत फील्ड टेक्नीशियन […]

You May Like

advertisement