सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने मंगल दलों को किया खेल किट का वितरण

सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने मंगल दलों को किया खेल किट का वितरण
बदायूँ : 30 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बदायूं द्वारा ग्राम पंचायतों में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री के रूप में खेल किट का वितरण मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता तथा प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे द्वारा विकास भवन बदायूं के सभागार में किया गया।
सदर विधायक द्वारा सभी मंगल दलों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में खेल सामग्री से सभी बच्चों को खिलवाने तथा स्वस्थ रखने की आशा व्यक्त की तथा सरकार की नीतियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने में सहयोग देने की भी आशा व्यक्त की।
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा खेल दिवस के अवसर पर आगामी सांसद खेल प्रतियोगिताओ हेतु पोर्टल के उद्घाटन पर समस्त मंगल दलों को अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराकर 10 विधाओं जैसे कब्बड्डी,बॉलीबॉल,खो खो आदि में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकार हरि प्रेम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी व मंगल दल सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 सितम्बर तक पंजीकृत किसान करें तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यकम में आवेदन

Mon Sep 1 , 2025
25 सितम्बर तक पंजीकृत किसान करें तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यकम में आवेदनबदायूँ : 30 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, […]

You May Like

Breaking News

advertisement