संगठित होने से ही एक सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सकता है: लक्ष्मी कान्त शर्मा।

संगठित होने से ही एक सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सकता है: लक्ष्मी कान्त शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र :- संगठित होने से ही राजनैतिक मजबूती मिलेगी और तभी एक सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सकता है। यह शब्द विश्व ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा स्थनीय ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ ब्राह्मण नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा एडवोकेट ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि पंडित जिले सिंह पिचोलिया की उपस्थिति में कहे। लक्ष्मी कान्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण आयोग गठन करवाने का जो बीड़ा जिले सिंह ने उठाया है वो बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण आयोग का गठन बेशक समय की मांग है और सरकार को इसका गठन शीघ्र करना चाहिए मगर समय की सबसे बड़ी एक मांग ये भी है कि समाज को संगठित होना चाहिए। आज पूरे देश में राजनैतिक रूप से ब्राह्मण हाशिए पर आ चुका है जिसके जिम्मेदार खुद हमारे ही कुछ लोग हैं। बेरोजगारी के मामले में भी सबसे ज्यादा ब्राह्मण युवक हैं। सरकारी नोकरियाँ में हिस्सेदारी लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि बिना राजनैतिक मजबूती के समाज मजबूत नही हो सकता और इसके लिए संगठित होना बेहद आवश्यक है क्योंकि बिना राजनैतिक ताकत के कुछ हासिल होने वाला नही। देश मे सबको समानता का अधिकार है तो ब्राह्मण समाज को भी उसी हिसाब से उसका हिस्सा मिलना चाहिए। उन्होंने हाल में उपस्थित विभिन्न संगठनों तथा सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से संगठित होकर समाज की आने वाली पीढ़ियों के भले के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग सामाजिक संगठन अथवा संस्थानों के प्रतिनधि के तौर पर काम कर रहे उन्हें खुद राजनीति से दूर रह कर राजनीति में सक्रिय साथियों में मदद करनी चाहिए और अगर वो लोग खुद राजनीति करना चाहते हैं तो सामाजिक संस्थानों के पद छोड़ कर सीधी राजनीति करनी चाहिए क्योंकि समाज के नाम पर राजनीति से हमेशा नुकसान होता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को सुरजेवाला गिरने नही देंगे : मधु सूदन बवेजा।

Mon Apr 19 , 2021
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को सुरजेवाला गिरने नही देंगे : मधु सूदन बवेजा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं जिला कैथल के आब्जर्वर एडवोकेट मधु सूदन बवेजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पत्रकारों […]

You May Like

advertisement