अब आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगियों को मिलेगा नाश्ता

रोटी बैंक ने शुरू की पहल, रोजाना 250 एमएल दूध और खाद्य सामग्री मिलेगी।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में अब रोगियों को नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा पुलिस एवं आमजन के सहयोग से संचालित रोटी बैंक कुरुक्षेत्र ने यह नई पहल शुरू की है। इसके तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन 250 एमएल दूध सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री दी जाएगी। इस पहल से न केवल मरीजों को पौष्टिक आहार मिलेगा, बल्कि उनके आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी। रोटी बैंक की इस सेवा पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा संचालित रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों को भोजन ही नहीं, बल्कि बच्चों को पाठ्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करा रहा है। यह समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रोटी बैंक कुरुक्षेत्र द्वारा शुरू की गई यह सेवा वास्तव में मानवीय मूल्यों को जीवंत करती है। रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी राहत देता है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने कहा कि रोटी बैंक कुरुक्षेत्र की यह पहल मरीजों के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है। अस्पताल में भर्ती रोगियों को पौष्टिक आहार और दूध उपलब्ध होना उनके उपचार की प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाएगा। हरियाणा पुलिस और समाजसेवियों द्वारा चलाई जा रही यह मुहिम सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता का बेहतरीन उदाहरण है, जिससे निश्चित ही मरीजों को स्वास्थ्य लाभ में मदद मिलेगी। आयुष विश्वविद्यालय परिवार ने रोटी बैंक के संस्थापक पूर्व आईजी श्रीकांत जाधव, डॉ. अशोक वर्मा, भारतेन्दु हरीश, राज कुमारी पंवार, पंकज ठकराल, विश्व बेदी, कर्म चंद, नरेश मेहता, नरेश सैनी, डॉ. एम.एम. सिंह, सूरज कमल सेठ व सोहन लाल का आभार जताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत महात्मा अपने जीवन में त्याग और तप के माध्यम से समाज को देते हैं नई दिशा : सुभाष सुधा

Wed Sep 3 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने स्कूल के कमरों का निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की करी घोषणा। कुरुक्षेत्र, 2 सितंबर : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि संत महात्मा अपने जीवन में त्याग और तप के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने […]

You May Like

advertisement