पद्म भूषण राम बहादुर राय को “लेखक गांव सृजन सम्मान

उत्तराखंड देहरादून
पद्म भूषण राम बहादुर राय को “लेखक गांव सृजन सम्मान”
सागर मलिक

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर लेखक गांव में हुआ भव्य कार्यक्रम

देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दो सौ वर्ष पूर्ण होने पर लेखक गाँव के नालंदा पुस्तकालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष, विचारक एवं वरिष्ठ पत्रकार पद्मभूषण राम बहादुर राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने कईं आयाम छूए, आज हिंदी को अनेकों देश में पढ़ाया जा रहा है, इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। मीडिया में आए बदलाव, प्रतिस्पर्धा एवं व्यवसायिक पहलुओं पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने सरकार से ‘मीडिया काउंसिल’ के गठन की आवश्यकता पर भी विचार करने को कहा। लेखक गांव के स्थापना की उन्होंने सराहना की, उन्होंने कहा लेखक गांव स्वाधीन भारत का अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र बनेगा।

लेखक गांव के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने कहा की हिंदी पत्रकारिता राष्ट्र की चेतना के साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों एवं राष्ट्रीय आंदोलनों का भी संवाहक है। स्वाधीनता से पूर्व और स्वाधीन भारत के निर्माण में, उसके सांस्कृतिक विकास में तथा विस्तार में हिंदी पत्रकारिता का अहम योगदान रहा है। हे.न.ब गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि कागज और कलम में बड़ी ताकत होती है, उन्होंने शोध छात्रों से आह्वान किया कि जो भी शोध आलेख लिखें वह आंकड़ों से युक्त हो, विश्वसनीय हो और सटीक हो।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में पाषाण काल से मंगल ग्रह तक की यात्रा में मीडिया की अहम भूमिका रही है। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि आज गौरव का क्षण है, हिंदी पत्रकारिता के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। लेखक गांव से जो ज्योत डॉ. निशंक जी ने जलाई है वह निरंतर जलनी चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. डी. आर पुरोहित, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ सविता मोहन सहित अनेक विद्वत जनों ने अपने विचार व्यक्त किये। लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने स्वागत भाषण दिया तथा लेखक गांव के विजन एवं मिशन को विस्तार से बताया, कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील उपाध्याय ने किया।

कार्यक्रम में पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, पद्मश्री डॉ माधुरी बर्थवाल, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, अविकल थपलियाल, राकेश डोभाल, अरुण शर्मा, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति जी.एस रज्वार, प्रोवीसी आर. के सुन्दिरयाल सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार, विद्वतजन एवं शोध छात्र उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून -किराए के मकान में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Wed Sep 3 , 2025
किराए के मकान में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश,सागर मलिक *आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवतियां, उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से दो महिलाएं […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored