उत्तराखंड देहरादून – “नशा मुक्त समाज, एक सामूहिक प्रयास विषय पर कार्यशाला का आयोजन

सागर मलिक

देहरादून। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नशा मुक्त समाज : एक सामूहिक प्रयास विषय पर कार्यशाला का आयोजन महाविद्याय की एंटी ड्रग सेल के द्वारा कराया गया। आज़ की कार्यशाला की मुख्य वक्ता डा सीमा पांडेय ने छात्र -छात्राओं को बताया कि नशामुक्त समाज केवल एक आकांक्षात्मक लक्ष्य नहीं बल्कि हमारे देश के विभिन्न समुदायों की प्रगति के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है तथा यह किसी भी राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य ताने-बाने से आंतरिक रूप से जुड़ा हुआ है।

एक नशामुक्त समाज व्यक्तिगत कल्याण को बढ़ावा देता है। मादक द्रव्यों का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक स्थिरता को भी कमज़ोर करता है। नशामुक्त वातावरण को बढ़ावा देकर, हम व्यक्तियों के लिए व्यसन की बेड़ियों से मुक्त होकर, एक संतुष्ट जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल के संयोजक डा शनव्वर ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत एक युवा देश है। परन्तु आज़ हजारों युवा नशे की लत के कारण असमय मौत का शिकार हो रहे हैं इसलिय युवा वर्ग को नशे से बचाकर युवा शक्ति का एक विकसित राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना अनिवार्य हैं । डाo निरंजना शर्मा , डाo मीनाक्षी , डॉ मीना, डॉ संगीता बिजलवान, आशीष पुंडीर , कुo मनीषा एवं कुo मानसि , कुo अंशिका, कुo राखी, कुo संजना, , उर्मिला, , आदि छात्र -छात्राएं उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून- प्रदेश का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र शुरू

Thu Sep 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र शुरू,सागर मलिक सशक्त समाज की दिशा में मील का पत्थर -मेयर देहरादून। गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में राज्य का प्रथम जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) शुरू हो गया। इस एकीकृत केंद्र में दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र, आधार पंजीकरण व अपडेट, फिजियोथेरेपी, परामर्श, […]

You May Like

advertisement