उत्तराखंड देहरादून- अवैध वेनम सेंटर का भंडाफोड़, 86 जहरीले सांप बरामद, संचालक फरार

सागर मलिक

रुड़की (हरिद्वार): हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक अवैध वेनम सेंटर (सांपों के ज़हर संग्रहण केंद्र) का खुलासा हुआ। दिल्ली से आई पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA) की टीम ने स्थानीय वन विभाग के साथ मिलकर खंजरपुर गांव के जंगलों में बने इस केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर प्रजाति के खतरनाक सांप बरामद किए गए।

कार्रवाई के समय सेंटर का संचालक नितिन कुमार फरार हो गया, जबकि उसका प्रतिनिधि विष्णु मौके पर मौजूद मिला। पूछताछ में विष्णु ने बताया कि वह वहीं रहता है, लेकिन ज़हर की सप्लाई कहां और किसे होती थी, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

जहर गायब, सांपों की हालत खराब

छापेमारी में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सेंटर में कहीं भी सांपों का जहर मौजूद नहीं था। वहीं, सांपों को रखने की व्यवस्था भी नियमों के खिलाफ पाई गई। विशेषज्ञों के अनुसार वहां उचित तापमान, रोशनी और साफ-सफाई का इंतज़ाम नहीं था, जिससे सांपों की हालत भी ठीक नहीं पाई गई।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वेनम सेंटर लंबे समय से संचालित हो रहा था, लेकिन वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर यह केंद्र इतने समय से चल रहा था तो विभाग ने उस पर निगरानी क्यों नहीं रखी।

समाप्त हो चुकी थी अनुमति

जांच में यह भी सामने आया कि नितिन कुमार को दिसंबर 2022 में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड की ओर से एक साल की सशर्त अनुमति मिली थी, जो दिसंबर 2023 में खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद वह केंद्र अवैध रूप से चला रहा था।

कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी

छापेमारी में बरामद सभी 86 सांपों को जब्त कर लिया गया है। चूंकि कोबरा और रसल वाइपर जैसी प्रजातियां भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित हैं, इसलिए अब इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून-सीएम धामी मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे, पूर्व सीएम खंडूड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Thu Sep 11 , 2025
सागर मलिक शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। खंडूरी इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement