उत्तराखंड:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत न जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की।

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत न जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाए। हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चैकिंग की जाए। प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यो के लोगो को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए। उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिये पिछली बार के पोर्टल को पुनः एक्टिव किया जाए। घर लौटने पर प्रवासियों के लिये होम क्वारेंटाईन अनिवार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है। ग्राउंड में काम करने वाले फ्रंटलाईन वर्कर्स का मनोबल बढाया जाए। कोशिश की जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाईन वर्कर्स संक्रमित न हों। इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाए। टीकाकरण में और तेजी लानी है। 
बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, डीजीपी  अशोक कुमार, सचिव  अमित नेगी,  नितेश झा,  शैलेश बगोली, डाॅ पंकज कुमार पाण्डेय, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां प्रशासन द्वारा नहीं की गई कड़ाई

Tue Apr 20 , 2021
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां प्रशासन द्वारा नहीं की गई कड़ाई आजमगढ़। आज 19 अप्रैल 2021 का वह दिन जो प्रतिनिधियों द्वारा कई सालों से जो अपना प्रचार प्रसार कर रहे थे की जनता उन्हें आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना प्रतिनिधि चुने। आज न जाने […]

You May Like

advertisement