न्यू मॉडल कॉलोनी के व्यापारियों की समस्या पर हुआ समाधान का प्रयास, मिले महामहिम राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : न्यू मॉडल कॉलोनी की दुकानों को तोड़े जाने के फरमान से चिंतित व्यापारी शनिवार को वार्ड 23 के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे। व्यापारियों ने पार्षद से समाधान की गुहार लगाई।
पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना (मामा) तुरंत ही उन्हें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कराने ले गए। मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं विस्तार से बताईं। राज्यपाल ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और समस्या के समाधान के लिए डीआरएम से फोन पर वार्ता भी की।
व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी परेशानी का उचित समाधान होगा और दुकानें टूटने से बच सकेंगी। इस पहल से राहत महसूस कर रहे न्यू मॉडल कॉलोनी के व्यापारियों ने वार्ड 23 के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता में मीरा मोहन प्रथम,सरिता और अरुणा द्वितीय स्थान पर रहीं

Mon Sep 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बड़े बाग रामलीला ग्राउंड के सामने द्वारिका पुरम कालोनी में हुआ। प्रतियोगिता प्रारंभ मधु वर्मा के हिंदी गीत से हुआ।हिंदी निबन्ध प्रतियोगिता में 21 […]

You May Like

Breaking News

advertisement