जिस दिन ग्रामीण चिकित्सक निचले स्तर पर कार्य करना बन्द कर देंगे, उस दिन सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जायेगी- डा० अजय जैसवारा

ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस एवं चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन शहर के हरिऔध कला भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के तमाम जिलों से ख्याति प्राप्त एवं रजिस्टर्ड चिकित्सक शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किए।

जहां कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि पहुंचे डॉक्टर मनोज यादव, डॉक्टर सीमा पाण्डेय, समाजसेवी गोविन्द दुबे द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों ने मंच के माध्यम से मान सम्मान हक अधिकार के लिए सरकार से रजिस्टर्ड सेंटर या सरकारी डॉक्टरों से प्रशिक्षण दिलाकर सही तरीके से जनता की सेवा करने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष डा० अजय जैसवारा ने कहा कि जिस दिन ग्रामीण चिकित्सक निचले स्तर पर कार्य करना बन्द कर देंगे, उस दिन सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जायेगी।

प्रदेश सचिव डॉक्टर संतोष से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है। ऐसे लोगों का ईलाज यहीं ग्रामीण चिकित्सक कम पैसे में करते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष डा० अनिल सरोज ने कहा कि जिस तरह बिहार सरकार के ग्रामीण चिकित्सकों को अपने प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्राथमिक उपचार करने का प्रमाण दिया। उसी तरह से उत्तर प्रदेश सरकार भी हमें प्रमाण दे ताकि हमारा भी मान-सम्मान बढ़े।

मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान कोर कमेटी, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा तमाम जिलों से आये ग्रामीण चिकित्सक शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धापूर्वक मनाई भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती

Wed Sep 17 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुआ भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन एवं पुष्पार्चन। पलवल, प्रमोद कौशिक 17 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने तक्षशिला भवन में आयोजित कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement