गौठान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, 17 सितंबर 2025/ पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा गौठान संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से अभिरुचि पत्र (EOI) आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रपत्र–7 में आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। आवेदन कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, पशु चिकित्सालय परिसर डी.एन.के. रोड कोंडागांव में जमा किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि गौठान में निराश्रित, घुमंतु गौवंशीय पशुओं को कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (संशोधित 2011) एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण नियम 2014 के अंतर्गत जप्त किए गए पशुओं की व्यवस्था की जाएगी।
गौठान स्थापना का उद्देश्य क्रियान्वयन नियंत्रण, अनुश्रवण, अनुशीलन एवं संचालन सुनिश्चित करना है। पात्र संस्थाओं को संचालन हेतु मानव संसाधन, वित्त पोषण एवं शर्तों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अभिरुचि पत्र कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फोटो फ्रेम में दिखा सेवा और समर्पण का संदेश प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से लेकर विकास की गाथा तक, प्रदर्शनी में सजा पूरा सफर कलेक्टर, जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने किया अवलोकन, दी सराहना

Wed Sep 17 , 2025
कोरिया, 17 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के साथ आदि सेवा पर्व एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला पंचायत ऑडिटोरियम परिसर में भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिला पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement