भारतीय बास्केटबॉल टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में

एशिया कप 2025 में भारतीय बास्केटबॉल टीम फाइनल में पहुंची

भारतीय बास्केटबॉल टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंची

महासमुंद 19 सितंबर2025/ FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया गया है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को हराया, दूसरे मैच में इंडिया ने उज़्बेकिस्तान को हराया, तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया विरुद्ध इंडोनेशिया के मध्य खेला गया जिसमें पहले क्वार्टर में दोनों टीम का स्कोर 11-11 से बराबर रहा, दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम का स्कोर 24-24 रहा, तीसरे क्वार्टर में इंडिया ने 44- 40 अंकों से बढ़त बनाया, अंतिम क्वार्टर में टीम इंडिया ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ बढ़त बनाए रखा, अंतिम समय तक इंडिया ने 65 – 53 के स्कोर से मैच जीता एवं फ़ाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप में लगातार 4 मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची। मैच में विहा रेड्डी, नेथरा, रेवा अमित कुलकर्णी, वैष्णवी प्रशांत परदेशी, महक शर्मा ने शानदार खेल जारी रखा, इंडिया टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और टीम को लगातार 4 मैच जीतकर फाइनल तक पहुंचाया। प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी जा रही है। 

भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी, कर्नाटका से श्रवानी शिवन्ना, महक शर्मा एवं अदिति, तेलंगाना से विहा रेड्डी एवं नेथरा, केरला से एदिना मरियम जॉनसन, तमिलनाडु से एंजलीना अरुण जॉर्ज एवं सुमिथरा 

देवी कालीमुथु, महाराष्ट्र से रेवा कुलकर्णी एवं वैष्णवी प्रशांत परदेशी, गुजरात से दिनल वित्थानी शामिल है।

भारतीय टीम के सेमीफाइनल मैच जीतने एवं फाइनल में प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद निखिल कांत साहू, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, बादल मक्कड़, पंकज चंद्राकर, संतोष सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, राहुल रंजन, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, योजना रंगारी, सुभाष मंडल खेल संघों एवं सभी खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने लाइब्रेरी पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी

Fri Sep 19 , 2025
विद्युत व्यवस्था ठीक कराने के दिए निर्देश कोंडागांव, 19 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचकर छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। विद्यार्थियों ने एसी पंखे नहीं चलने और वाईफाई सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जहां संबंधित स्टाफ द्वारा एमसीबी खराब होने […]

You May Like

advertisement