छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025श्रमिकों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 292 श्रमिकों ने कराया स्वास्थ्य जांच

जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के आयोजन के तहत् श्रम विभाग द्वारा गुरूवार को बकावंड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 292 श्रमिक लाभान्वित हुए तथा 38 श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों के रक्तचाप, मधुमेह, खून की जांच की गई एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया।
श्रम पदाधिकारी भुपेन्द्र नायक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर हरिस  एस के मार्गदर्शन में जिले के श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए निःशुल्क श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तहत जिला मुख्यालय के अलावा प्रत्येक विकासखण्ड में भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज दरभा विकासखण्ड के छोटे चितापुर में भी शिविर का आयोजन किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ आपदा से निपटने राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 23 सितम्बर को

Fri Sep 19 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 सितंबर 2025/ भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 23 सितम्बर को सभी जिलों में टेबल टॉप एक्सरसाईज एवं 25 सितम्बर को मॉक एक्सरसाईज आयोजित किया जाएगा। जिले में 23 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से […]

You May Like

advertisement