प्रधानमंत्री आवास योजना ने दी गंगाबाई को नई उम्मीद

पक्के मकान का सपना हुआ साकार

कोंडागांव 19 सितम्बर 2025/ फ़रसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुगानीकलार की रहने वाली श्रीमती गंगाबाई का सपना एक दिन हकीकत में बदल गया, जब उसे पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने बताया कि उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है। पक्का घर का सपना गंगाबाई ने कभी देखा था और उस सपने को पूरा करने के लिए गंगाबाई और उसका परिवार कड़ी मेहनत भी कर रहे थे लेकिन हर बार यह सपना गरीबी की दीवार से टकराकर बिखर जाता था।
गंगाबाई के पास एक एकड़ ज़मीन है जिस पर वह खेती करती हैं, निश्चित आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। आर्थिक तंगी ऐसी कि रोज़ की ज़रूरतें पूरी करना ही चुनौती थी, घर बनाना तो दूर की बात थी। बरसात के मौसम में कच्चे घर की छत से टपकता पानी और चारों ओर फैली नमी उनके परिवार को दुख और असुरक्षा में जीने को मजबूर करती थी।
लेकिन यह कठिनाई का दौर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से बदला। जब वर्ष 2024-25 में गंगाबाई के नाम से आवास स्वीकृत हुआ।
इस योजना के तहत गंगाबाई को तीन किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार  की राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरी की राशि भी समय-समय पर खाते में पहुंची, जिससे ईंट, गिट्टी, सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री जुटाना उनके लिए संभव हो पाया। कुछ ही महीनों की मेहनत और इंतज़ार के बाद उनका सपना साकार हो गया। गंगाबाई और उनका परिवार अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिता रहा है। आज गंगाबाई के घर में न केवल मज़बूत छत है, बल्कि गैस कनेक्शन, बिजली, नल-जल योजना, शौचालय और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना जैसी सुविधाएँ भी मिल रहा है। गंगाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इण्काउन्टर सिर्फ एक क्षेत्र विशेष के नही बल्कि पूरे देश के मुसलमानों की अस्मिता पर सवाल है- अनील सिंह 

Fri Sep 19 , 2025
इण्काउन्टर सिर्फ एक क्षेत्र विशेष के नही बल्कि पूरे देश के मुसलमानों की अस्मिता पर सवाल है- अनील सिंह  बटला हाऊस इन्काउन्टर का सच सामने नहीं लाना चाहती हैं सरकारें, जांच होने तक संघर्ष जारी रहेगा वर्तमान भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास नारा महज एक दिखावा साबित हो रहा हैं […]

You May Like

Breaking News

advertisement