विधान सभा अध्यक्ष ने मां के नाम पर लगाया पलाश का पौधा

हरविन्द्र कल्याण बोले – सेवा पखवाड़ा हम सभी को करवा रहा कर्तव्यबोध।
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी।
विधायक,अधिकारियों ने एमएलए हॉस्टल परिसर में लगाए 300 पौधे।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 19 सितंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को एमएलए हॉस्टल परिसर में पलाश का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद एनआईटी फरीदाबाद से विधायक सतीश कुमार फागना और विधान सभा अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर ट्रैवलर पाम, सेगियम, एरोकेरिया, पलाश, मिशेलिया चम्पाका, कटोसिया, हिबिस्कुस, थ्यूजा, बेला पत्ता अंजीर, इक्सोरा, फ़िकस पांडा, नेकोडिया आदि के 300 से अधिक पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा देश के प्रत्येक व्यक्ति को कर्तव्यबोध करवाने के साथ सेवा की भावना जागृत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हम सभी को अपने-अपने स्तर पर भूमिका निभानी होगी। हरियाणा में अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री व मंत्रियों से लेकर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और आम जन तक इस प्रकार की समाज उपयोगी गतिविधियों में लगे हैं।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि नारी शक्ति, युवा, किसान और गरीब व्यक्ति विकसित भारत के चार स्तंभ हैं, जिनके उत्थान के लिए बड़े स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से गत 17 सितंबर को शुरू किए ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान को मातृशक्ति के लिए वरदान बताते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत देश भर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक लाख स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर के लिए व्यापक जांच की जा रही है। कल्याण ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इस कारण प्रधानमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की विशेष रूप से चिंता की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जो लगातार मजबूत हो रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों की कल्पना के अनुसार ही देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में विधायिका की महत्वपूर्ण भूमिका है। अच्छी चर्चा से अच्छी योजनाएं बनती हैं, अच्छे कानूनों का निर्माण होता है। यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी व्यक्ति को देश की व्यवस्थाओं को लेकर गैर जिम्मेदारान बयान नहीं देना चाहिए। लोगों का संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार विश्वास बढ़ा है। ऐसे में जिम्मेदार लोगों का कर्तव्य और भी बढ़ जाता है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल परिसर में सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को पलाश का पौधा लगाते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भागवत निवास में धूमधाम से मनाया गया गोलोकवासी श्रीहरिकृष्ण गुप्ता एवं श्रीमती सूरजमुखी गुप्ता का स्मृति महोत्सव

Sat Sep 20 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : रमणरेती मार्ग स्थित भागवत निवास में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समिति (रिस्पैक्ट एज इंटरनेशनल) के द्वारा पितृ पक्ष के उपलक्ष्य गोलोकवासी श्रीहरिकृष्ण गुप्ता एवं श्रीमती सूरजमुखी गुप्ता का स्मृति महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम […]

You May Like

advertisement