फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से 50 करोड़ की भूमि हड़पने का मुद्दा गरमाया

उत्तराखंड देहरादून
फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से 50 करोड़ की भूमि हड़पने का मुद्दा गरमाया,
सागर मलिक

‘हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़े मगरमच्छ हों बेनकाब-मोर्चा’

उच्च स्तरीय जांच की मांग, दो पुलिसकर्मी पहले ही गिरफ्तार

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रुड़की के ग्राम सुनहरा में करीब 50 करोड़ रुपये की बेशकीमती भूमि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए हड़पने का बड़ा खेल सामने आया है। इस मामले में एसटीएफ ने आईजी गढ़वाल कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इससे साफ है कि कहीं न कहीं इन पुलिसकर्मियों को संरक्षण मिला।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इन दोनों को पिथौरागढ़ से विशेष रूप से स्थानांतरित कर आईजी कार्यालय में क्यों तैनात किया गया? इसके पीछे किसकी सिफारिश थी और इस कहानी के असली किरदार कौन हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि “छोटी मछलियां” तो पकड़ी जा चुकी हैं, लेकिन “बड़े मगरमच्छ” अब तक क्यों बचे हुए हैं? पार्षद, गैंगस्टर, पुलिसकर्मियों और प्रभावशाली लोगों के गठजोड़ का पर्दाफाश होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता अपनी संपत्ति की सुरक्षा पुलिस से चाहती है, लेकिन यहां तो पुलिस ही भक्षक बनकर सामने आ रही है। सरकार को चाहिए कि न्याय की दृष्टि से आईजी राजीव स्वरूप को पदमुक्त कर स्पष्ट संदेश दे कि प्रदेश में सुशासन है।

मोर्चा ने मांग की कि इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और इसमें शामिल सभी बड़े मगरमच्छों को बेनकाब किया जाए।

पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह और प्रवीण शर्मा पिन्नी भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून प्रेमनगर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख ले

Mon Sep 22 , 2025
सागर मलिक *घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, वरना हो जाओगे परेशान.. प्रेमनगर ट्रैफिक डायवर्जन – जिन लोगों को देहरादून शहर से सहसपुर / विकासनगर / पंवाटा साहिब जाना है, वे रांघडवाला तिराहा -दरू चौक – बडोवाला रोड़ चांदनी चौक सिंघनीवाला तिराहा धुलकोट /धर्मावाला से होते […]

You May Like

advertisement