अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी सुषमा दीक्षित बनी जिलाध्यक्ष, डॉ निशा शर्मा महामंत्री

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी सुषमा दीक्षित बनी जिलाध्यक्ष, डॉ निशा शर्मा महामंत्री

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी डॉक्टर सुषमा दीक्षित और महामंत्री बनी डॉक्टर निशा शर्मा, जानकारी के अनुसार अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बरेली की ओर से बरेली इंस्टिट्यूट पैरा मेडिकल साइंसेज में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ महानगर अध्यक्ष श्रीमती आभा तिवारी की अध्यक्षता में किया गया, इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर डा. सुषमा दीक्षित को जिलाध्यक्ष, डा. निशा शर्मा को जिला महामंत्री, डा. सुनीता जोशी को जिला उपाध्यक्ष, अंजना मिश्रा को जिला सचिव, एवं गायत्री शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट ने नई टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब जब समाज पर बड़ा संकट आया तो नारी शक्ति ने ही आगे आकर शवसमाज को वचाया है, आज भी ब्राह्मण समाज पर चौतरफा हमले हो रहे हैँ, ब्राह्मण युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है, सरकारी मशीनरी भी ब्राह्मणों पर अत्याचार कर रही हैँ, गाजीपुर और हमीरपुर कि घटनायें इसका ताज़ा उदाहरण हैँ, समाज को संगठित होकर सामना करने के अतिरिक्त कोई चारा नहीं है।
श्री पांडे ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती अंजू अग्निहोत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश और डा. सुषमा दीक्षित के नेतृत्व में पूरे जिले में महिला संगठन नये आयाम स्थापित करेगा। स्वागत करने वालों में इंदु शर्मा, मनीषा पाठक, रचना पांडे, कल्पना शर्मा, रजनी बाजपेयी, गजेंद्र पाण्डेय, डॉक्टर मुदित, अद्वितीय पाण्डेय, शुभी पाण्डेय, कौशल सारस्वत, महेश पाठक एडवोकेट, रविन्द्र नाथ द्विवेदी, नवल किशोर त्रिपाठी, अंकुर अग्निहोत्री, बिमल वशिष्ठ, अमित तिवारी, मनीता अग्निहोत्री, एकता मिश्रा आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने किया। अंत में इंस्टिट्यूट के चेयरमेन डा. सुबोध दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली का सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं मनोरंजन महोत्सव

Tue Sep 23 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत तत्काल जारी करने हेतु रायबरेली का सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं मनोरंजन महोत्सव रायबरेली, 22 सितम्बर 2025:मैक्स एज सॉल्यूशंस रायबरेली के सौजन्य से आगामी माह शहरवासियों के लिए एक भव्य आयोजन प्रस्तुत किया जा रहा है। “नवरंग डांडिया फेस्ट 2025” नामक यह तीन दिवसीय महोत्सव आगामी 26, 27 […]

You May Like

Breaking News

advertisement