आश्विन मास में रक्तदान से शरीर को मिलती है नई ऊर्जा : प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर

श्री कृष्ण आयुष विवि में रक्तदान शिविर में कुलसचिव व प्राचार्य समेत 35 ने किया महादान।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में बुधवार को एनएसएस यूनिट द्वारा आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान एवं अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि “आश्विन मास में रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि शरीर के लिए प्राकृतिक डिटॉक्स का कार्य करता है। इस समय रक्तदान से शरीर नई ऊर्जा प्राप्त करता है और रक्त बनने की प्रक्रिया अधिक सक्रिय होती है। यह न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने का अवसर है, बल्कि अपने स्वयं के स्वास्थ्य को भी मजबूत करने का श्रेष्ठ तरीका है।
कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर और प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें और इस पुण्य कार्य से स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। प्रो.मेहता ने बताया कि रक्तदान से हृदय और रक्त संचार तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और दाता को मानसिक संतोष एवं ऊर्जा का अनुभव होता है, जो आश्विन मास के आध्यात्मिक महत्व को और प्रबल बनाता है। रक्तदान शिविर में 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर विशेष रूप से विश्वविद्यालय की छात्रा अंशिका और निधि ने भी रक्तदान किया।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, आश्विन मास शरीर और मन की शुद्धि का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान रक्त शुद्धिकरण की प्रक्रिया तेज होती है और शरीर से अशुद्धियां निकलती हैं। एनएसएस नोडल अधिकारी प्रो. पी.सी. मंगल ने कहा कि आश्विन मास में रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में विशाल चतुर्वेदी, अमित वर्मा, अंबिका शर्मा और निधि ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह सहरावत, डॉ. कुलजीत कौर, डॉ. रिया शर्मा, डॉ. चक्रपाणी समेत अन्य शिक्षक और स्टाफ भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीन फील्ड स्कूल में स्थापना दिवस पर विशेष हवन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Thu Sep 25 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी : ग्रीन फील्ड संस्थान में स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रीन फील्ड संस्था के अंतर्गत आने वाले तीनों स्कूलों तथा सेठ बनारसी दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभी अध्यापकों, […]

You May Like

advertisement