दबंगों ने परिवार पर किया हमला, छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी धमकी

दबंगों ने परिवार पर किया हमला, छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी धमकी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भोलेनगर सब्जी मंडी निवासी शोभित गुप्ता के परिवार पर बुधवार शाम दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि परिवार की 17 वर्षीय बेटी नीतिका गुप्ता, जो इंटर की छात्रा है, प्रतिदिन साहूकारा स्थित कोचिंग जाती है। इसी दौरान कस्बे का युवक राहिल कई दिनों से उसका पीछा करता था और अश्लील टिप्पणियां करता था।परिजनों के मुताबिक बुधवार को भी राहिल छात्रा का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। छात्रा ने जब अपनी मां प्रीति गुप्ता को इस बारे में बताया तो उन्होंने आरोपी युवक को फटकार लगाई। इस पर राहिल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया और एक दर्जन से अधिक युवक गुप्ता परिवार की दुकान में घुस आए और जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने धमकी दी कि लड़की को घर से उठाकर ले जाएंगे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को हमलावरों से बचाया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक राहिल व उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पार्षद वार्ड (56 )सौरभ सक्सेना के कुंवरपुर निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई

Fri Sep 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नगर निगम के वार्ड 56 में पूर्व पार्षद सौरभ सक्सेना के कुंवरपुर निवास पर प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाते हुए,उन्हें शत शत नमन किया गया। तथा […]

You May Like

advertisement