गांधी पार्क में कैंटीन निर्माण नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड देहरादून
गांधी पार्क में कैंटीन निर्माण नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी,
सागर मलिक

देहरादून। गांधी पार्क में कैंटीन निर्माण को लेकर पर्यावरण प्रेमियों और दैनिक सैर करने वालों ने कड़ा विरोध जताया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मेयर, अधिकारियों और नागरिक प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। तब तक कार्य रोकने का निवेदन भी किया गया। पर्यावरण प्रेमियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण नहीं रुका तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में रवि चोपड़ा, अनूप नौटियाल, जगमोहन मेहंदी रत्ता, कमला पंत, आशीष गर्ग, मोंटी कोहली, जितेंद्र अंथवाल, प्रदीप कुकरेती, बृज मोहन शर्मा, जया, निर्मला बिष्ट, नरेश चंडोक, संदीप मल्होत्रा, राघवेंद्र, आर. नरूला और फ्लोरेंस शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमालयन अस्पताल में 10 हज़ार से अधिक ब्रोंकोस्कॉपी सफलतापूर्वक सम्पन्न

Fri Sep 26 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनहिमालयन अस्पताल में 10 हज़ार से अधिक ब्रोंकोस्कॉपी सफलतापूर्वक सम्पन्न,सागर मलिक *फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के निदान में मददगार विभागाध्यक्ष डॉ. राखी खंडूरी ने दी जानकारी* डोईवाला- हिमालयन हॉस्पिटल, जॉलीग्रांट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक 10,000 से अधिक ब्रोंकोस्कॉपी सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। यह […]

You May Like

advertisement