अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 28 सितंबर : शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड टीम हरियाणा द्वारा शहीद- ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कृष्ण श्योकंद, प्रधान अंतराष्ट्रीय जाट धर्मशाला ने की।
इस अवसर पर कई जानी-मानी हस्तियाँ उपस्थित रहीं जिनमें संयोजक करतार पहलवान, पूर्व चांसलर रामपाल सिंह, संत गोपाल दास, प्रो. संतोष दहिया, किसान नेता गुरुनाम सिंह, कर्नल राजकुमार मलिक शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सतबीर कौशिक ने किया।
समारोह में विशेष रूप से देवेन्द्र मोर, गौरव मदान, दीपक तेवतिया, हेमंत, हिमांशु, सुरेन्द्र जिंद, सुषमा, लोकेश सरपंच, शैलेन्द्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद- ए-आजम भगत सिंह के विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुँचाने पर बल दिया और समाज में देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्ण श्योकांड ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह के आदर्श व विचारों को अपने की सख्त जरूरत है आज जिस प्रकार की विकृति समाज के युवाओं में देखने को मिल रही है उनका मुकाबला हम केवल शहीद भगत सिंह के विचारधाराओं को अपना कर ही कर सकते हैं उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने अंदर त्याग की भावना लाकर समाज को सुदृढ़ वह देशभक्ति की राह में आगे बढ़ने पर बोल दिया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शहीद भगत सिंह ने अपनी कुर्बानी देकर देश में क्रांति का बिल्कुल फूंका था इस प्रकार समाज में समरसता लाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रि में दिव्य शक्तियों की प्राप्ति होती है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Sun Sep 28 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश और समर्थगुरू धारा हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि कात्यायनी- माँ दुर्गा का छठा स्वरुप है- माँ कात्यायनी। नवरात्रि का छठा दिन माँ कात्यायनी का है। प्रसिद्ध महर्षि कात्यान ने कठोर […]

You May Like

advertisement