राधे राधे स्वस्थ बना दे ट्रस्ट मोगा” ने धूम धाम से मनाई : लोहड़ी

“राधे राधे स्वस्थ बना दे ट्रस्ट मोगा” ने धूम धाम से मनाई : लोहड़ी

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा विशेष संवाददाता] :=

वैसे तो राधे राधे स्वस्थ बना दे ट्रस्ट धार्मिक, समाजिक एवं जन कल्याणार्थ कार्यों एवं प्रशासन की सहायता हेतु सदैव अग्रणी है। पंजाब के लोक त्यौहार जैसे तीज एवं लोहड़ी एवं मकर संक्रांति बहुत ही हर्षो उल्लास से मना रहे हैं। आज शहर के नेचर पार्क में ट्रस्ट की ओर से लोहड़ी का पर्व बहनों एवं बेटियों ने मिलकर मनाया। इस खुशी के पर्व पर ट्रस्ट की संस्थापिका मैडम राज श्री शर्मा ने सर्व प्रथम श्री गणेश एवं गुरु वंदना करते हुए लोहड़ी प्रज्वलित करके प्रोग्राम की शुरुआत की। उन्होंने लोहड़ी पर्व की महत्ता बताते हुए दुल्ला भट्टी की कहानी भी सुनाई। “सुंदर मुंदरिया हो तेरा बेचारा दुल्ला भट्टी वाला” लोहड़ी गीत कर सभी ने आनंदमय महसूस किया। लोहड़ी की जलती आग में तिल इत्यादि भेंट किए एवं सभी की सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की। सभी ने एक दूसरे को” हैपी लोहड़ी” कहते हुए शुभकामनाएँ दी। प्रोग्राम में बहुत ही खुशी का महौल था।सभी महिलाओं ने अपने अपने अंदाज में खुशी में नाचती गाती नजर आ रही थी। लोक गीतों पर गिद्दा का भी अयोजन किया गया। श्री शर्मा ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि लड़कियाँ किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। इस प्रकार हमें लड़कियों की भी लोहड़ी मनानी चाहिए। संयुक्त रूप से लोहड़ी मनाने हेतु विशेष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
लोहड़ी पर्व पर विशेष कर राज श्री शर्मा,नंदनी बेदी,पूनम मंगा,सोनिया,शमा गोयल,ममता मोंगा मौंगा,कोमल शर्मा,गीतिका ग्रोवर,कंचन ग्रोवर,निरूपमा दास मीना शर्मा के अतिरिक्त अन्य बहनें एवं बेटियाँ ने लोहड़ी का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया।

फोटो कैपशन :=
राधे राधे स्वस्थ्य बना दे ट्रस्ट मोगा के सदस्य एवं अन्य लोहड़ी पर्व मनाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਧੜਾਧੜ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਪੇਪਰ ਤੁਰੰਤ ਬੰਦ ਹੋਣ : ਡੀ.ਟੀ.ਐੱਫ.-

Wed Jan 13 , 2021
ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਧੜਾਧੜ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਪੇਪਰ ਤੁਰੰਤ ਬੰਦ ਹੋਣ : ਡੀ.ਟੀ.ਐੱਫ.-ਮੋਗਾ, 13ਜਨਵਰੀ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) -ਡੈਮੋਕ੍ਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰਜ਼ ਫਰੰਟ ਪੰਜਾਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਇਕਾਈ ਮੋਗਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਨਦੀਪ ਮਟਵਾਣੀ ਤੇ ਸਕੱਤਰ ਜਗਵੀਰਨ ਕੌਰ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਲਾਨਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਨੇੜੇ ਆ […]

You May Like

Breaking News

advertisement